गतिशीलता है जीवन
स्थिरता नहीं ,इसका पर्याय
प्रवाहित जल
है, पवीत्रता का द्योतक
स्थिरत्व ,कर देता
उसे कलुषित ।
नित -नवीन विचार
नित् -नवीन संकल्प
करते हैं, सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह
विचारों की स्थिरता
उत्पन्न करती है सडान्ध
लाती है नैराश्य |
जीवन नहीं है
निराशा का पर्याय
ये तो सदैव
आशावान होता है ,
पर नित् -नवीन
सुसंकल्पों ,सुविचारों
के साथ ,दैदीप्यमान |
Click here to Reply or Forward
|
thanx for
ReplyDeleteyour comment Shilpi....