"मर्यादा और कर्तव्य "
मानव जीवन अनुशासन के दायरे में रहकर ही सुव्यवस्थित है । मर्यादाएं अनुशासन की धुरी हैं । जिस प्रकार अंकुशहीन गजराज उन्मत्त हो जाता है ,बिना लगाम के अश्व चंचल हो उठता है उसी प्रकार अनुशासनहीन
व्यक्ति उद्ददंड एवं उच्छखल हो जाता है । जब तक अनुशासन जीवन -पथ को सुनिश्चित पथ पर चलाने में सहायक होता है ,तब तक मर्यादायें इस अनुशासन को बनायें रखती हैं ।कर्तव्यपरायणता ही मानव जीवन का निर्दिष्ट लक्ष्य है, और कर्तव्यपूर्णता ही अभीष्ट है । मर्यादा के अनुशासन में मानव , जीवन पथ पर चलता हुआ ,अपने लक्ष्य की प्राप्ति में निरन्तर प्रयत्नशील रहता है । जब कभी मर्यादायें पावों की बेड़ियाँ बन जाएँ ,ऐसी बेड़ियाँ जो कर्तव्यपथ पर चलने में बाधा उत्पन्न करती हो तब क्या करना चाहिए ?क्या मर्यादा की सीमा का उल्लंघन ?अनुशासन के दायरे को तोड़ने का दुस्साहस?
परन्तु मर्यादायें हैं क्यों ? जीवनपथ पर सुचारू रूप से गतिमान रखने के लिए ही न ! ,मर्यादाओं का पालन हमारा अभीष्ट तो नहीं ! हमारा अभीष्ट तो कर्तव्यपालन है । सर्वप्रथम कर्तव्यपालन होना चाहिए ,क्योकि हमारा अभीष्ट वही है।अतः यदि मर्यादायें कर्तव्यपालन में बाधा बने तो शायद इस बाधा से पार पाना ही उचित है । कोई भी धर्म जो हमे अपने कर्तव्यपरायणता से च्युत करता हो ,वह धारण करने योग्य नहीं है । यदि मर्यादापालन और कर्तव्यपालन में किसी एक को चुनना हो ,तो कर्तव्यपालन ही अन्तिम चुनाव होना चाहिए । यही श्रीमद भगवत गीता का सार है ,यथा :- कर्मणि एव अधिकारः ते ..................
महाभारत भी यही शिक्षा देता है । यदि पाण्डव कौरव सभा की दूत क्रीड़ा में या अन्यत्र अपने कर्तव्यपालन को वरीयता देते तो शायद द्रौपदी का अपमान ना होता या 'महाभारत' रुपी महायुद्ध ना होता ।
This comment has been removed by the author.
ReplyDeleteअति सुन्दर मित्र...
ReplyDeleteधन्यवाद मित्र मनीष !
ReplyDelete