Thursday, 17 November 2016

स्मृतियाँ और भविष्य

वर्तमान के संकल्पों पर ,
पलते भविष्य के सपने।
स्मृति की पुरानी रेखाएं ,
आ छा जाती है , वर्तमान पर।
घने बादलों की छाँव ,
परे हटता रविकर क्यों कर ?
खुद से दूर हुआ दिनकर ,
भूला अपने ओज स्रोत को।
स्मृतियों के बादल में ,
वर्तमान अब हुआ ओझल।
संकल्पों की नींव हिली ,
झिलमिल होते भविष्य के पल।